Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Former CM, UP Akhilesh Yadav tweet on 26 year old EY Pune employee died due to work stress,
बिगलीक्स

Former CM, UP Akhilesh Yadav tweet on 26 year old EY Pune employee died due to work stress,

230

पुणेलीक्स…. काम के प्रेशर से ईवाई पुणे कंपनी की 26 साल की सीए की मौत पर उनकी मां के ईमेल से आंखें नम हो रही हैं, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने टवीट किया है। काम और जिंदगी के बिगड़ते संतुलन का उल्लेख किया है। ( Former CM, UP Akhilesh Yadav tweet on 26 year old EY Pune employee died due to work stress)


केरल की रहने वाली 26 साल की एना सेबेस्टियन पेरायिल ने 2023 में सीए पूरी की और 19 मार्च 2024 में चार बड़ी एकाउंटिंग कंपनी में से एक ईवाई पुणे में एक्जीक्यूटिव की जॉब लग गई। 20 जुलाई को एना की मौत हो गई। एना की मां अनीता ने कंपनी को ईमेल किया है, इसमें उन्होंने अपनी होनहार बेटी की मौत के लिए काम के बोझ और तनाव को बताया है। इसके बाद से सरकारी और निजी कार्यालयों में काम के तनाव पर बहस छिड़ गई है।


एना की मां ने यह लिखा
एना की मां ने लिखा है कि मैं यह एक दुखी मां के रूप में लिख रही हूं, जिसने अपने अनमोल बच्चे को खो दिया। वह 26 साल की थी और नौकरी लगने के चार महीने बाद ही मौत हो गई। काम के बोझ, नए वातावरण और लंबे समय तक काम करने से एना को शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक रूप से नुकसान हुआ। कई बार वह जब आफिस से घर पहुंचती थी तो निढाल होकर बिस्तर पर लेट जाती थी, अपने कपड़े चेंज करने की हिम्मत नहीं कर पाती थी, कुछ ही देर में मोबाइल पर मैसेज और फोन आने लग जाते थे, कहा जाता था कि एक टास्क दिया गया है इसे सुबह तक पूरा करना है। देर रात तक काम करने और वीकएंड पर भी काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। उसे सांस लेने तक का समय नहीं मिलता था। उसकी मौत के बाद अंतिम संस्कार में भी कंपनी की तरफ से कोई नहीं पहुंचा।


कंपनी को देनी पड़ी प्रतिक्रिया
इस पत्र के वायरल होने के बाद कंपनी ने कहा है कि काम के माहौल को बनाने की कोशिश करेंगे, हमारी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं, हम परिवार को सभी प्रकार की सहायता दे रहे हैं, अपने र्कचारियों को काम करने के लिए एक बेहतर माहौल देने के तरीके खोजेंगे।


यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किया टवीट
मां के पत्र के वायरल होने के बाद पूर्व सीएम और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेया यादव ने टवीट किया है ‘Work-life balance’

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!