आगरालीक्स…आगरा में चल रही ठंडी हवाएं. मौसम विभाग के अनुसार— तीन दिन तक हवाएं महसूस कराएंगी सर्दी. तापमान भी होगा कम
आगरा में इस समय ठंडी हवाएं चल रही हैं. हवाएं इतनी तेज हैं कि सर्दी का अहसास करा रही हैं. इधर मौसम विभाग ने भी तीन दिन तक ठंडी हवाएं चलने के आसार जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक आगरा ठंडी हवाओं की चपेट में रहेगा और इसका असर तापमान पर भी रहेगा. तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.
आईएमडी के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 04/03/25) 29.4
Departure from Normal(oC) 1.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 04/03/25) 16.5
Departure from Normal(oC) 1.6