आगरालीक्स..Agra News : आगरालीक्स आगरा के अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रूफटॉप में युवकों को पीटने की आरोपी युवतियों का साथी पुलिस ने पकड़ा, युवती नेदी तहरीर, बियर उड़ाई, अभद्रता और छेड़छाड़ के आरोप। ( Agra News : Businessman son arrested for beat up two youth in Unplugged Courtyard Rooftop in Agra #Agra)
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के अनप्लग्ड कोर्टयार्ड रूफटॉप में मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद थाना ताजगंज में सदर के ओल्ड सुरक्षा विहार निवासी दुष्यंत प्रताप सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अनुसार, 22 मार्च की रात को दुष्यंत प्रताप सिंह अपने साथी सुशांत के साथ खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट में जूता कारोबारी के बेटे नितिन सतलानी, रेणुका पुरी, सपना सहित चार अन्य लोग बैठे हुए थे।
पैर टकराने से बियर छलकने के बाद मारपीट
दुष्यंत का आरोप है कि अंधेरे में पैर नितिन से टकरा गया इससे बियर छलक गई। इस पर मांफी मांग ली लेकिन नितिन सतलानी ने गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि रेणुका पुरी, सपना और नितिन ने मारपीट की, नितिन ने पिस्टल निकाल कर दुष्यंत और उनके दोस्त की कनपटी पर रखने और दोनों के गले से चेन तोड़ने का आरोप भी लगाया। जमकर पीटा, इसकी शिकायत उन्होंने मैनेजर मोहर और बाउंसर से की, आरोप है कि उन्होंने भी नितिन पक्ष का साथ दिया।
सोशल मीडिया पर दो रिकॉर्डिंग भी हो रही वायरल
इस घटना से जुड़ी दो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही हैं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। इसमें महिला कह रही है कि आपको जिसने पीटा है वह मेरी बेटी है जानते नहीं हो तुम्हारा क्या हाल होगा, काट के फेंक दूंगी, इसको रिकॉर्ड कर लेना।
पुलिस ने नितिन को पकड़ा
इस पूरे मामला का वीडियो वायरल होने और तहरीर देने के बाद थाना ताजगंज पुलिस ने नितिन सतलानी,दो युवती, रूफटॉप के मैनेजर मोहन और बाउंसर सहित पांच अज्ञात और एक अज्ञात महिला पर चेन स्नेचिंग, बलवा सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को नितिन सतलानी को पकड़ लिया, उस पर पिस्टल तानने के आरोप लगाए थे, रूफटॉप में पिस्टल कैसे चली गई इसकी भी जांच की जा रही है।
युवती की तरफ से दी गई तहरीर, बियर उड़ाई, छेड़छाड़ की
इस मामले में युवती की तरफ से भी पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड को तहरीर दी है, इसमें युवती ने आरोप लगाया है कि दुष्यंत और उसके साथी जिसने उन पर मुकदमा दर्ज कराया है उन्होंने खुद हरकत की थी। दो बार बियर उड़ाई इससे बियर युवती और उसकी साथी के कपड़ों पर गिर गई, इसकी शिकायत कर्मचारियों से की। युवती अपने कपड़ों को साफ करने के लिए वॉशरूम जा रहीं थीं रास्ते में युवकों ने पकड़कर अभद्रता की, युवतियों का आरोप है कि कपड़े फाड़ने के साथ छेड़छाड़ करने के भी प्रयास किए।