यूपीलीक्स…शादी की 25वीं एनीवर्सरी पर डांस करते—करते कारोबारी की मौत. पत्नी के साथ स्टेज पर कर रहे थे डांस, अचानक गिरे और हो गई मौत….वीडियो देख कर शॉक्ड रह जाएंगे
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शॉकिंग वीडियो वायरल हुआ है. जो कि एक दिल झकझोर कर देने वाली घटना है. यहां शादी की 25वीं सालगिरह पर कारोबारी अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहा था. करीब डेढ़ मिनट के वायरल वीडियो में कारोबारी का उत्साह देखने लायक था लेकिन वीडियो के अंत में कारोबारी अचानक डांस फ्लोर से गिर गया और इसके बाद उठ नहीं सके. पत्नी तुरंत कारोबारी के पास गई. अस्पताल ले जाने पर कारोबारी को मृत घोषित कर दिया जाता है. आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से कारोबारी की मौत हुई है.