Thursday , 29 October 2026
Home आगरा Agra News: DM reached Sikandra vegetable market in Agra for inspection…#agranews
आगरा

Agra News: DM reached Sikandra vegetable market in Agra for inspection…#agranews

710

आगरालीक्स…आगरा की सिकंदरा सब्जी मंडी में निरीक्षण को पहुंचे डीएम..कूड़ों का ढेर मिला, पानी भरा हुआ मिला, गंदगी मिली. साफ—सफाई न होने का कारण पूछा तो मिला ये जवाब

जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी द्वारा गुरुवार को नवीन फल एवं सब्जी मंडी, सिकंदरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में कूड़ा, जलभराव एवं गंदगी मिलने पर कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए साफ़ सफाई न होने का कारण पूछा, जिस पर सचिव, मण्डी परिषद ने बताया कि परिसर की साफ सफाई जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से कराई जाती है, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने पूर्व में कार्यरत संस्था के द्वारा समुचित साफ सफाई न होने की शिकायत पर कारण जानना चाहा, जिस पर सचिव, मण्डी परिषद ने बताया कि पूर्व में कार्यरत संस्था से साफ सफाई व्यवस्था हेतु लगभग 16 कर्मचारी लगने का अनुबंध था परंतु कार्य करने के लिए मात्र 7 या 8 कर्मचारी ही आते थे, जिसके लिए संस्थान को नोटिस भी जारी किया गया था। जिलाधिकारी ने उप निदेशक, मण्डी परिषद को निर्देश दिए कि संस्था को कार्य में अनियमितता/ शिथिलता बरतने पर जारी किए गए नोटिस के सापेक्ष नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी द्वारा सचिव, मण्डी परिषद को निर्देश दिए कि मण्डी परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए तथा कूड़ा एकत्रित करने हेतु कूडादान रखवाए जाए, जिससे व्यापारीगण उसमें कूड़ा डाल सके और बाद में कूड़ा एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण करते हुए प्रति दिन साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए और निगरानी हेतु कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जाए। उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने डीएम से वार्ता में बताया कि मण्डी परिसर में जल निकासी, शौचालय, पेयजल की समस्या के साथ साथ दुकानों और सड़कों की मरम्मत की भी आवश्यकता है। जिलाधिकारी द्वारा उप निदेशक मण्डी परिषद को उपरोक्त समस्याओं को लेकर निर्देश दिए कि समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सभी व्यापारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वह भी अपनी दुकानों पर कूडादान रखे और कूड़े को उसी में डाले, जिसे बाद में संकलित कर उचित निस्तारण कराया जा सके। जिस पर सभी व्यापारियों ने सहर्ष स्वीकृति देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने मण्डी परिसर के बाहर अनाधिकृत दुकानों और अतिक्रमण को लेकर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सचिव मण्डी परिषद को निर्देश दिए कि मण्डी परिसर के बाहर अनाधिकृत दुकानों और अतिक्रमण को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हटवाना सुनिश्चित करें और भविष्य में पुनरावृत्ति न होने पाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल, प्रशिक्षु आईएएस/ संयुक्त मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, नगर मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, उप निदेशक मण्डी परिषद अनिल कुमार, सचिव मण्डी परिषद अजय प्रताप सिंह सहित मण्डी परिषद कार्मिक एवं व्यापारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: An unreserved special train will run between Lucknow and Agra Fort for PET exam candidates…#agranews

आगरालीक्स…PET परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए लखनऊ–आगरा फोर्ट के बीच चलेगी अनारक्षित...

आगरा

What will the Karwa Chauth moon look like? Thick clouds blanket the sky over Agra

आगरालीक्स…कैसे दिखेगा करवाचौथ का चांद. आगरा के आसमान में घने बादलों का...

आगरा

Agra Weather: Clouds gather over Agra; Meteorological Department issues a ‘yellow alert’ for heavy rain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादलों का डेरा, मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर...

आगरा

Agra News: ‘Saubhagya Rachna’ Mehendi Festival held in Agra’s Dayalbagh and Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में करवाचौथ पर मेहंदी के रंग से सजे महिलाओं के हाथ....

error: Content is protected !!