आगरालीक्स… वीडियो देखें आगरा सर्राफा कारोबारी की पत्नी और बेटी की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका, सर्राफा कारोबारी फरार।
आगरा के गांव बथ्रला इरादतनगर में लक्ष्मी पौददार की सराफा की दुकान है, मंगलवार दोपहर में पुलिस को सूचना मिली कि सर्राफा कारोबारी लक्ष्मी पौददार की पत्नी और बेटी के घर में शव पड़े हुए हैं। पुलिस टीम के साथ पहुंची, एसीपी शमसाबाद के अनुसार, घर में महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ था जबकि बेटी का शव चारपाई पर पड़ा था और मुंह से छाग निकल रहे थे।सर्राफा कारोबारी पति फरार
एसीपी शमसाबाद के अनुसार, पूछताछ में सामने आया है कि सोमवार की रात को घर पर लक्ष्मी पोददार, उसकी पत्नी कृष्णा और बेटी लोड़ो थी। उनके दो बेटे भी हैं वे दोनों नानी के घर गए थे। मंगलवार सुबह सर्राफा कारोबारी दस्तावेज सहित अन्य सामान लेकर घर से फरार हो गया।
पुलिस की टीम हर दिशा में जांच कर रही है, आशंका है कि मां और बेटी की हत्या की गई है, अभी पूछताछ की जा रही है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं जिससे मौत का कारण पता चल सके।