अहमदाबादलीक्स …वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकआफ करते ही एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त, रिहायशी इलाके में गिरा विमान, 242 यात्री थे सवार। एयर इंडिया के प्रवक्ता का मीडिया से कहना है कि एआई 171 विमान ने अहमदाबाद लंदन गैटविक ने उड़ान भरी थी, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।
गांधीनगर से भेजी गईं एनडीआरएफ की टीमें
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव कार्य के लिए गांधी नगर से एनडीआरएफ की 90 टीमें भेजी गई हैं, अभी चार टीमें और भेजी जा रही हैं। अहमदाबाद के अग्निशमन विभाग की टीम विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद आग बुझाने में जुटी हुई है।