आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तीन साल के बच्चे और 68 साल के बुजुर्ग में कोरोना की पुष्टि, होम आइसोलेशन में कोविड के छह मरीज हो चुके हैं ठीक। ( Agra News: Three year old child & Kidney Patient test Corona positive, 8 Covid patient in Agra, Active case 2#Agra )
कोरोना के केस दोबारा से बढ़ने लगे हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, जयपुर हाउस के रहने वाले तीन साल के बच्चे को बुखार, खांसी और खराश की समस्या होने पर जांच कराई गई, इसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। बच्चे का इलाज होम आइसोलेशन में घर पर ही चल रहा है, बच्चे की तबीयत में सुधार है।
गुर्दा रोगी में कोरोना की पुष्टि
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, 68 साल के गुर्दा रोगी का इलाज नोएडा में चल रहा है। उनकी कोरोना की जांच कराई गई। इसमें कोविड की पुष्टि हुई है लेकिन कोई लक्षण नहीं है। इनका इलाज भी होम आइसोलेशन में चल रहा है।
आठ में से छह मरीज हो चुके हैं ठीक
आगरा में अभी तक आठ कोरोना के मरीज मिल चुके हैं। इन आठ में से छह मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया गया, किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।