आगरालीक्स…आगरा में अवैध रूप से दौड़ रही बसों, ईको वैन पर हुई कार्रवाई. 12 बस व 01 ईको को किया गया बंद…01 बस, 03 ईको का काटा चालान
आगरा शहर के विभिन्न चौराहा के आसपास विभिन्न मार्गों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन कर अनाधिकृत रूप सै संचालित हो रही बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.08.2025 को ईदगाह और रकाबगंज क्षेत्र में 05 बसें व 01 ईको, आईएसबीटी के पास 04 बसे एवं यमुना एक्सप्रेसवे पर 03 बसें (कुल 12 बसें व 01 ईको बन्द) को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 207 के तहत निरुद्ध की गई तथा 01 बस का चालान किया गया। यह सभी बसें ऑल यू०पी० कांट्रैक्ट कैरिज परमिटों से आच्छादित तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए फुटकर सवारिया ढोती हुई पाई गई।इन बसों में परमिट शर्तों का उल्लंघन, मानक के अनुरूप नंबर प्लैट ना लगे होने/नंबर प्लेट छिपा होने तथा प्रेशरहॉर्न लगे होने आदि का अभियोग दर्ज किया गया। 01 बस रोडवेज कलर में संचालित पाये जाने पर निरूद्ध की गयी जो रोडवेज से अनुबन्धित भी नहीं थी। प्रवर्तन टीम द्वारा परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित ऐसी वाहनों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। इन बसों द्वारा यदि परमिट शर्तों का कई बार उल्लंघन पाया जाता है तो ऐसी वाहनों के परमिट के निलंबन अथवा निरस्तीकरण हेतु प्रकरण मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 86 के अंतर्गत राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश को भी प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में सभी वाहन स्वामियों से यह अपील की जाती है कि कि वे परमिट शर्तों के अनुरूप अपनी वाहनों का संचालन कांट्रैक्ट कैरिज के रूप में पार्टी यात्रा/ग्रुप बुकिंग मैं ही करें। परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालन पाए जाने की स्थिति में इसी प्रकार प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, जिसके लिए वो स्वतः उत्तरदायी होंगे।
उक्त अभियान श्री अखिलेश कुमार द्विवेदी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा के निर्देशन में श्री श्री ललित कुमार एवं आलोक कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आगरा, श्रीमती नीलम, श्री अमित वर्मा, श्री शिव कुमार मिश्र व श्री शारदा कुमार मिश्रा, यात्री/मालकर अधिकारी, अधिकारी आगरा द्वारा चलाया गया।