आगरालीक्स…आगरा के एसएन में 234 महिलाओं ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ. मेडिसिन, कैंसर स्क्रीनिंग, चर्मरोग, बालरोग, दन्तरोग, मनोरोग, नाक कान गला रोग, रेस्पिरेटरी मेडिसिन द्वारा दिया गया परामर्श
स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार’ राष्ट्रव्यापी अभियान के अन्तर्गत आज एस०एन० मेडिकल कालेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन माननीय कैबिनेट मंत्री उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश योगेन्द्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उन्हें जागरूक करना है।

एस०एन० मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा० प्रशान्त गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं की खून की जॉचे, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउण्ड और अन्य आवश्यक जॉचें व दवाइयों निःशुल्क दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किये जा रहे हैं। प्रधानाचार्य डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस शिविर मे एक ही स्थान पर विभिन्न चिकित्सकों जैसे मेडिसिन, कैंसर स्क्रीनिंग, चर्मरोग, बालरोग, दन्तरोग, मनोरोग, नाक कान गला रोग, रेस्पिरेटरी मेडिसिन द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की जाँचे की जा रही हैं।साथ ही एक ही जगह पर महिलाओं व बच्चों की निशुल्क जांच भी की जा रही हैं । स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ शिखा सिंह ने बताया कि इस महाशिविर में आज 234 महिलाओं ने लाभ उठाया। शिविर में आईं महिलाओं की निःशुल्क जॉचें भी की गईं।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यक्रम केन्द्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक संयुक्त पहल है, जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वस्थ्य बनाकर परिवार एवं सशक्त भारत और समर्थ भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि यदि महिला घर में स्वस्थ रहेगी तो पूरा घर का वातावरण स्वस्थ रहेगा और जब सभी स्वस्थ रहेंगे तो परिवार में समृद्धि आएगी।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य, डा टीपी सिंह, एसआईसी डा बृजेश शर्मा. डा शिखा सिंह, विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, डा रेनू अग्रवाल, विभागाध्यक्ष, एसपीएम, डा सतोष, विभागाध्यक्ष, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, डॉ एस के कठेरिया, डॉ राजेश गुप्ता, डॉ पंकज, डॉ ऋचा गुप्ता, डॉ दिव्या श्रीवास्तव, डॉ यतेंद्र चाहर, अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष एवं संकाय सदस्य डा स्वाति चौधरी, डा प्रीति भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।