मथुरालीक्स…मथुरा के ट्रेनी डॉक्टर ने सोसाइटी की 21वीं मंजिल से कूदकर दी जान. बालकनी से लगाई छलांग. पुलिस कर रही जांच
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी की 21वीं मंजिल से प्रशिक्षु डॉक्टर ने कूदकर अपनी जान दे दी. सोमवार दोपहर को यह घटना हुई. मृतक ट्रेनी डॉक्टर मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था और यहां रहने वाली अपनी बहनों के पास आया था. सोमवार दोपहर को उसने 21वीं मंजिल स्थित फ्लैट की बालकनी से छलांक लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानिए क्या है मामला
मृतक की पहचान मथुरा, महाविद्या कॉलोनी गोविंदनगर के डॉ. शिवा शर्मा के रूप में हुई है. डॉ.शिवा सुबह ही अपने पिता और मां के साथ मथुरा से सोसाइटी में रह रही अपनी बहनों से मिलने के लिए आया था. पुलिस के अनुसार शिवा की दो बहनें ग्रेटर नोएडा में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं. सोमवार सुबह डॉ. शिवा अपनी मां और पिता के साथ गौर सिटी दो के 14 एवेन्यू में रहने वाली अपनी बहनों से मिलने के लिए आए थे. वह सोसाइटी की ओ आवर में रहती हैं.
बालकनी से लगाई छलांग
सोमवार दोपहर करीब एक बजे सभी लोग घर में थे तभी शिवा ने 21वीं मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवा मानसिक बीमारी से पीड़ित चल रहे थे. बंगलुरु में उनका इलाज चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.