आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले मिलावटी चीजों की जांच. एफएसडीए ने 2000 लीट सरसों का तेल किया जब्त. 40 किग्रा रंगीन बूंदी को नष्ट कराया. 11 चीजों के नमूने जांच के लिए भेजे
दीपावली, भाईदूज जैसे त्योहारों से पहले एफएसडीए की ओर से लगातार आगरा में खाने पीने की चीजों में मिलावट की जांच की जा रही है. शुक्रवार को भी एफएसडीए ने कई प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर जांच की. इस दौरान 11 नमूने जांच के लिए भेजे तो वहीं 2000 लीटर सरसों का तेल जब्त किया है. इसके अलावा खराब 40 किग्रा रंगीन बूंदी को नष्ट कराया गया है.
इन स्थानों पर की गई कार्रवाई
खेरागढ़, आगरा से सरसों का तेल का नमूना संकलित किया गया एवं 2000 ली० सरसों का तेल मूल्य 3,10,000/- जब्त किया गया |
माँ दुर्गा स्वीट कार्नर, ग्वालियर रोड, सेवला आगरा से बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया एवं 40 किग्रा. रंगीन बूंदी मूल्य 4800/- नष्ट कराया गया |
शंकर सुमन, 100 फुटा रोड, दयालबाग, आगरा से सरसों के तेल के 02 नमूने संग्रहीत किये गये |
के.पी. आनंद प्रोविजन स्टोर, सेवला सेमरी रोड, आगरा से काबुली चना का नमूना संग्रहीत किया गया |
अतुल डेयरी, नामनेर, आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया |
श्री राम मिष्ठान भण्डार, नामनेर आगरा से बर्फी का नमूना संग्रहीत किया गया |
महिमा इंटरप्राईजेज, लिंकरोड, नुनहाई आगरा से सरसों का तेल का नमूना संग्रहीत किया गया |
हरी चटनी रेस्टोरेंट, नेहरु नगर, आगरा से पनीर का नमूना संग्रहीत किया गया |
गजेन्द्र जैन रुनकता आगरा से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया |
धीरज गुप्ता, रुनकता, आगरा से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहीत किया गया |