आगरालीक्स…इजरायली दोस्तों का साथ छूट गया. भारत भ्रमण को निकले थे, आगरा आते समय बाइक डिवाइडर से टकराई, 25 साल के इजरायली युवक की मौत.
इजरायल के रहने वाले चेम वेन एरे अपने दोस्त के साथ दिल्ली में ठहरे थे. दिल्ली से किराये पर दो बाइक लीं और बाइक से शुक्रवार को दिल्ली से आगरा आ रहे थे. रुनकता के पास चेम वेन एरे की बाइक डिवाइडर से टकरा गई. स्थानीय लोग उन्हें सीएचसी फरह पर ले गए. डॉक्टरों ने चेम वेन एरे को मृत घोषित कर दिया.
किराए पर लीं बाइक
25 साल के चेम वेन एरे भारत भ्रमण के लिए टूरिस्ट वीजा पर 23 अक्टूबर को यहां आए थे. यहां उन्होंने अपने दोस्त असवर को बुला लिया. चेम वेन एरे और उनका दोस्त असवर दिल्ली के एक होटल में ठहरे थे. शुक्रवार को उन्होंने बाइक से आगरा होते हुए कानपुर जाने का प्रोग्राम बनाया. इसके लिए दोनों ने दिल्ली से दो रॉयल इनफील्ड राइडर्स बाइक किराए पर लीं. शुक्रवार सुबह दोनों पांच बजे अलग—अलग बाइक से हाइवे होकर आगरा की ओर आ रहे थे.
कीठम के पास हुआ एक्सीडेंट
सुबह करीब साढ़े आठ बजे दोनों की बाइकें आगे—पीछे हो गईं. चेम वेन एरे की बाइक आगे निकल गई. आगे चल रहे चेम वेन एरे की बाइक कीठम—नुकता के बीच शिव देवी हॉस्पिटल के सामने अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए. यहां से गुजर रहे राहगीर उन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसीफरह लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सक ने हईम को मृत घोषित कर दिया. कुछ ही देर में असवर भी सीएचसीपहुंच गए.
दूतावास को दी सूचना
दोस्त की मौत से असवर ने कॉल कर इसकी जानकारी परिजनों को दी. इधर थाना फरह पुलिस सीचएसी पहुंची और यहां से शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है.उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया है और दूतावास को भी सूचना दी गई है.