आगरालीक्स…आगरा में डेयरी पर रिफाइंड, स्किम्ड पाउडर से बनाया जा रहा था दूध. 5300 ली. मिलावटी दूध नष्ट. दो कारोबारियों पर मुकदमा दर्ज
आगरा में रिफाइंड, वनस्पति, स्किम्ड मिल्क पाउडर से नकली व कृत्रित दूध बनाया जा रहा था. डीएम के निर्देशन में एफएसडीए ने छापा मार कार्रवाई की. टीम को यहां भारी मात्रा में मिश्रित दूध, रिफाइंड, वनस्पति, सर्विटोल और अज्ञात तरल पदार्थ बरामद किया है. टैैंकर में मौजूद 2000 लीटर दूध को नष्ट कराया गया है. 18 बैग स्किम्ड मिल्क पाउडर, रिफाइंड पामोलिन ऑयल 70 टिन, वनस्पति-36 टिन, 05 ड्रम सर्विटोल तथा 05 ड्रम अज्ञात तरल अपमिश्रक सामग्री मौके पर जब्त किया गया है. टीम ने नमूना लेकर लैब में जांच के लिए भेजा है.
खेरागढ़ में डेयरी पर कार्रवाई
एफएसडीए की टीम ने खेरागढ़ के डूंगरवाला, बसई नवाब रोड स्थित बजरंग डेयरी पर छापा मारा. कार्यवाही के दौरान मौके पर कृत्रिम दूध का निर्माण करते हुए पाया गया. टीम को यहां पवन कुमार शर्मा पुत्र रामजी लाल शर्मा निवासी अम्बाह मुरेना मौके पर मिले. उन्होंने अपने को नौकर/मैनेजर बताया तथा प्रतिष्ठान का मालिक प्रमोद शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा निवासी वैरई गिर्द, सबलगढ़, मुरेना (म०प्र०) को बताया. छापा मारने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, चन्द्र विजय सिह, राकेश कुमार यादव, कृष्ण चन्द्र पटेल, राकेश कुमार मौजूद रहे.
ये सामान किया गया बरामद
स्किम्ड मिल्क पाउडर-18 बैग (प्रति बैग 25 किग्रा. मूल्य प्रति बैग – 6250/- कुल = 112500) (1/2 बैग-23 किग्रा.= 5750,कुल =118250/- रूपये)।
रिफाइंड पामोलिन ऑयल – 70 टिन 1 टिन (15किग्रा.) मूल्य-2775 प्रति टिन, कुल- 194250/- रूपये।
वनस्पति-36 टिन , प्रति टिन-15 किग्रा. – 2000/- प्रति टिन कुल मूल्य 72000/- रूपये।
05 ड्रम सर्विटोल (1 ड्रम 300किग्रा.)1 ड्रम- 15000/ प्रति ड्रम, कुल मूल्य= 75000/- रूपये।
05 ड्रम अज्ञात तरल अपमिश्रक 1 ड्रम 200 किग्रा. मूल्य 15000/ प्रति ड्रम (4 भरे एवं 1 ड्रम (100किग्रा.) कुल मूल्य= 67500/- रूपये।
5300 लीटर दूध कराया नष्ट
टीम को यहां से एक मिक्सर मशीन में 300 ली० दूध, एक डाक/साइलो में लगभग 500 ली० दूध, एक अन्य डाक/साइलो में लगभग 500 ली० मिश्रित दूध तथा एक चिलिंग डाक में लगभग 2000 ली० मिश्रित दूध तथा टैंकर में भंडारित 2000 ली० मिश्रित दूध पाया गया, जिसे जब्त कर नष्ट कराया गया द्य नष्ट कराये गये दूध की कुल मात्रा लगभग 5300 ली० तथा कुल मूल्य लगभग 265000 /- रूपये था.
सैंपल जांच के लिए भेजे
टीम ने मौके पर मिश्रित दूध 3, दूध 2, अज्ञात तरल पदार्थ अपमिश्रक 1, अपमिश्रक सर्बिटोल 1, वनस्पति अपमिश्रक 1, रिफाइंड पामोलिन ऑयल 1 तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर अपमिश्रक 1 नमूने संग्रहीत कर जाँच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित किये गये हैं.
कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज
खाद्य कारोबारकर्ता-पवन कुमार शर्मा पुत्र रामजी लाल शर्मा निवासी अम्बाह मुरेना (म०प्र०) एवं मालिक प्रमोद शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा निवासी वैरई गिर्द, सबलगढ़, मुरेना (म० प्र०) के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है तथा व्यापक जनहित के दृष्टिगत तत्काल खाद्य प्रतिष्ठान का संचालन बंद करा दिया गया, संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।