यूपीलीक्स…अजब घटना, हापुड़ में पुतले का अंतिम संस्कार करने पहुंचे कार सवार दो युवक, लकड़ियों से चिता भ्ज्ञी सजाई. पुलिस ने लिए हिरासत में, देखें वीडियो
यूपी के हापुड़ से अजब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गढ़मुकतेश्वर के ब्रज घाट पर कार में दो युवक एक शव को लेकर पहुंचे. घाट पर उन्होंने लकड़ियां सजाकर चिता भी तैयार कर ली और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करने ही वाले थे कि तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति् को कुछ शक हुआ. शक होने पर जब कुछ लोगों ने कफन हटाया तो चिता में शव की जगह प्लास्टिक का पुतला था.प्लास्टिक का पुतला चिता पर देख वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. वहां मौजूद लोगों ने दोनेां युवकों को पकड़ लिया. कुछ ही देर में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है. चर्चा है कि पूरा मामला किसी बड़ी धोखाधड़ी या आपराधिक साजिश का या फिर किसी जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर बीमे की राशि हड़पने की साजिश का है. फिलहाल पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.