आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार एक्सीडेंट में एक की मौत. ट्रक से टकराकर कार के उड़ गए परखच्चे…
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह एक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. कार दिल्ली से कानपुर के लिए लौट रही थी. फतेहाबाद थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर इनकी कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई. सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचवी में ले जाया गया. यहां एक की मौत हो गई.फोटोग्राफी करके लौट रहे थे कानपुर
कानपुर के रहने वाले अनुज, यश ठाकुर, रितिक और सौरभ दिल्ली में फोटोग्राफी का काम करने के बाद कार से वापस कानपुर लौट रहे थे. आगरा में एक्सप्रेस वे पर इनकी कार आगे चल रहे एक ट्रॉला से जा टकराई. जिससे कार में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए. सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया. इनमें शैंकी की मौत हो गई जबकि तीन अन्य युवक घायल हैं.