आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन तक ताजमहल में फ्री प्रवेश मिलेगा, असली कब्र भी देख सकेंगे।
शाहजहां का उर्स 15 से 17 जनवरी 2026 तक मनाया जाएगा। एएसआई ने शाहजहां के 371 वें उर्स के दौरान 15 से 17 जनवरी तक ताजमहल पर निशुल्क प्रवेश के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही शाहजहां और मुमताज की असली कब्र भी देख सकेंगे। ( Agra News: Free entry in Taj Mahal from 15th to 17th January 2026 for 371 Urs of Shahjahan#Agra)
15 जनवरी को दोपहर दो बजे से देख सकेंगे असली कब्र
उर्स में 15 और 16 जनवरी को दोपहर दो बजे से ताजमहल में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। 15 जनवरी को दोपहर दो बजे असली तहखाना खोला जाएगा, तहखना में शाहजहां और मुमताज की असली कबब्रों पर गुस्ल से उस की शुरूआत की जाएगी। आम पर्यटक भी तहखाने में असली कब्र देखने के लिए जा सकेंगे। 16 जनवरी को सदल की रस्म होगी और दोपहर दो बजे से ताजमहल देख सकेंगे।
17 जनवरी को पूरे दिन देख सकेंगे असली कब्र
17 जनवरी को सुबह से शाम तक पर्यटक तहखाने में असली कब्र देख सकेंगे। इस दौरान ताजमहल में सख्त सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे और तहखाने में जाने वालों पर नजर रहेगी।