आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डॉ. कमलेश टंडन नर्सिंग होम में कर्मचारी फर्जी रसीद तैयार कर मरीजों से पैसे लेते रहे, चार पर मुकदमा दर्ज। ( Agra News: DR. Kamlesh Tandon Nursing home partner lodge FIR against four employees in fraud)
आगरा के डॉ. कमलेश टंडन नर्सिंग होम के साझेदार डॉ. अमित टंडन ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की जांच और इलाज का भुगतान पंकज कुमार बघेल और आदित्य कुमार लेते हैं। अप्रैल से दिसंबर तक का अस्पताल का आडिट कराया गया। इसमें फर्जीवाड़ा खुल गया।
24 मरीजों की एंट्री दिखाई, रजिस्ट्रर में दर्ज मिले 32 मरीज
अस्पताल प्रशासन की जांच में सामने आया कि 19 दिसंबर को अल्ट्रासाउंड के लिए रजिस्ट्रर में 32 मरीजों की एंट्री दर्ज थी जब भुगतान की रसीद चेक की गईं तो केवल 24 मरीजों की ही रसीद मिली। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया तो पूरा मामला खुल गया।
कर्मचारी ने जमा कर दिए दो लाख रुपये, चार पर दर्ज हुआ मुकदमा
इसकी जांच की गई तो सामने आया कि पंकज बघेल और आदित्य ने एक भुगतान की रसीदों का एक फर्जी फार्मेट तैयार कर लिया था। आनलाइन पैमेंट करने वाले मरीजों से अपने एकाउंट में पैमेंट करा लेते थे और उन्हें फर्जी रसीद दे देते थे इसी तरह से कैश भुगतान में भी कुछ मरीजों को फर्जी रसीद दे दी जाती थी। पंकज बघेल ने अपनी गलती मानते हुए अस्पताल प्रशासन को दो लाख रुपये वापस कर दिए और फर्जीवाड़े में ओपीडी असिस्टेंट कुमारी अमृता और सस्तिका यादव के शामिल होने की भी बात कही। इस मामले में थाना हरीपर्वत में पंकज बघेल, आदित्य के साथ ही कुमारी अमृता और सस्तिका यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।