आगरालीक्स…Agra News: आगरा में अबुल उल्लाह और सिकंदरा पर दो सड़क हादसे, एक युवक और एक युवती की मौत।
आगरा में शनिवार को दो सड़क हादसे हुए हैं। पहला हादसा सिकंदरा हाईवे पर हुआ। सिकंदरा तिराहे पर ट्रक ने महिला को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बाइक को ट्रक ने चपेट में लिया, मौत
वहीं, शनिवार को ही दूसरा हादसा अबुल उलाह दरगाह कट पर हुआ है। यहां बाइक सवार को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।