आगरालीक्स…आगरा में क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गैंग के दो शातिर किए अरेस्ट…6 राज्यों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को दिया है अंजाम
आगरा पुलिस ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्योें को अरेस्ट किया है. इन गैंग ने छह राज्यों के हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दे चुके हैं. इन्होंने आगरा के भी कई लोगों को ठगा है.
पकड़े गए शातिरों के नाम विनय और विनोद हैं. विनोद पर बागपत में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं.
इस तरह देते हैं ठगी को अंजाम
गैंग के शातिर फर्जी वेबसाइट बनाकर और देशभर में सेमिनार आयोजित कर क्रिप्टो में निवेशपर मोटे मुनाफे का लालच देकर करलोगों को फंसाते थे और इसके लए अपनी ही साइट पर फर्जी एकाउंट बनाकर लोगों को निवेश पर मुनाफा भी दर्शाते थे. अच्छी रकम जमा होने के बाद ये लोगा दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाते थे. पुलिस इनके द्वारा ठगी की रकम से विदेश में किए गए निवेश, बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की जांच कर रही है.