आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश. स्कूल, आफिस सभी बंद रहेंगे.
आगरा सहित यूपी में प्रदेश सरकार की ओर से मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है जिसमें बताया गया हे कि शासन स्तर पर विचार के बाद मकर संक्रांति पर अवकाश का निर्णय लिया गया है. इससे पहले जारी प्रदेश क अवकाशों की तालिका में इस छुट्टी का प्रावधान नहीं था.
15 तक बंद रहेंगे स्कूल
यूपी में फिलहाल परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है जो कि एक जनवरी से 14 जनवरी तक का है. लेकिन 15 जनवरी को स्कूल वाले स्कूल अब इस आदेश के आ जाने के बाद 16 जनवरी को खुलेंगे. आगरा में निजी स्कूलों में 13 जनवरी तक का अवकाश प्रशासन की ओर से जारी किया गया है. वहीं कई निजी व कॉन्वेंट स्कूलों में 14 जनवरी तक की छुट्टी पहले से हैं.