यूपीलीक्स…सनसनीखेज, कासगंज में घर के अंदर मिले पति—पत्नी और तीन बच्चों के शव. तीन दिन से बंद था मकान..
यूपी के कासगंज से दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है. अमापुर में एक घर के अंदर पांच शव मिले हैं. मृतकों में पति पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं. मकान तीन दिन से बंद था. कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को शक हुआ जिसके बाद पुलिस यहां पहुंची. पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो अंदर 5 लोगों के शव थे. शुरुआती जांच में सामूहिक हत्या की बात सामने आ रही है.पुलिस के अनुसार सत्यवीर नाम का व्यक्ति फंदे से लटका हुआ था जबकि उसकी पत्नी रामश्री, बेटी प्राची एवं आकांक्षा ओर बेटा गिरीश के शव नीचे थे. सूचना पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. बताया जाता है कि सत्यवीर वेल्डिंग की दुकान चलाता था. डॉग स्क्वाॉयड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची हैं. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सत्यवीर ने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर आत्महत्या की है. पुलिस कारणों का पता लगा रही है.