आगरालीक्स…आगरा का मौसम बड़ा बलवान. पसीना छुड़ाने के बाद फिर से करा दिया सर्दी का अहसास. कल तेज बारिश के आसार. जानें कैसा रहेगा मौसम
मौसम बड़ा बलवान है. आगरा में कुछ दिन पहले भीषण गर्मी के कारण लोगों ने एसी तक चलाना शुरू कर दिए थे, वहीं दो दिन से ठंडी हवाओं ने मौसम को बिल्कुल पलट दिया है. हाल ये है कि सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है. गुरुवार को भी सुबह से बारिश के आसार बने हुए हैं. बुधवार शाम को चली तेज आंधी के कारण मौसम बदल गया है. इधर तापमान भी कम हुआ है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 19/03/26) 34.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 19/03/26) 19.1
Departure from Normal(oC) 2.5