आगरालीक्स.. आगरा में बादल छाए हुए हैं, सर्द हवाएं चल रही हैं, चुनावी मौसम में सर्दी और चाय की चुस्की का अलग ही मजा है। इसे एंज्वाय करें, घर पर, अपने ऑफिस, परिवार संग और दोस्तों के साथ।
आगरा में शुक्रवार की सुबह सर्दी लेकर आई, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया, इसके साथ ही बादल छाए हुए हैं। सुबह 9 30 बजे तक सूरज की किरणें दिखाई नहीं दे रही हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं, लोग घरों में हैं और चाय का आनंद ले रहे हैं।
तापमान में आ रही गिरावट
गर्मी, उसके बाद वायु प्रदूषण और एयर क्वालिटी इंडेक्स का स्तर बढना, स्मॉग से परेशान होने के बाद मस्ती का समय आ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्दी का मौसम स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। खूब खा सकते हैं, बीमारी की आशंका भी कम हो जाती है। बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्गों को खतरा रहता है।
बादल छाए, बारिश की आशंका
शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, बारिश की आशंका है। इससे स्मॉग में भी गिरावट आएगी, साथ ही तापमान भी कम होगा।