आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी. गर्मी के बढ़ते ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ीं
आगरा के दीवानी कोर्ट में सोमवार को दोपहर में एक कार में आग लग गई. कार दीवानी पार्किंग में खड़ी थी और पास में ही कूड़े का ढेर लगा हुआ था. बताया जाता है कि कूड़े के ढेर में कुछ सुलग रहा था जो आग बन गई और पास में खड़ी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया. कार में आग लगने से दीवानी की पार्किंग में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और वो अपने—अपने वाहनों को साइड में करने लग गए. दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.आगरा में गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. बीते रोज जूते के सोल की फैक्ट्री में भी आग लगी थी जबकि शिकोहाबाद में सब्जी मंडी में लगी आग से 50—60 दुकानें जलकर राख हुई हैं.
