Monday , 18 May 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Live News: Agra boxer Kuldeep Tarkar won an international bout in Malaysia…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Live News: Agra boxer Kuldeep Tarkar won an international bout in Malaysia…#agranews

81

आगरालीक्स…आगरा के बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में जीता इंटरनेशनल मुकाबला. 57 किग्रा वर्ग में मलेशियाई मुक्केबाज को पर दर्ज की ऐतिहासिक नॉकआउट जीत…आगरा आने पर भव्य स्वागत

आगरा के शमशाबाद रोड स्थित नोफरी गांव निवासी 21 वर्षीय बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में भारत का परचम लहराया है। 9 मई 2026 को मलेशिया में आयोजित ट्विन इंटरनेशनल प्रो बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 57 किग्रा वर्ग में कुलदीप ने मेजबान मलेशियाई मुक्केबाज को नॉकआउट कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुलदीप ने बताया कि यह उनका दूसरा मलेशिया दौरा था। प्रो बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 2 साल पहले दिल्ली के साकेत स्थित बॉक्सिंग अकादमी में कोच गौरव सिंह के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग शुरू की थी। इस जीत से उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

विदेश में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले कुलदीप का आज 18 मई को सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद प्रताप पुरा स्थित होटल में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। मुनेन्द्र जादौन ने कहा कुलदीप युवाओं के लिए मिसाल है कुलदीप ने विदेशी धरती पर तिरंगे का मान बढ़ाकर पूरे आगरा और देश को गौरवान्वित किया है। यह जीत बताती है कि छोटे गांव से निकलकर भी इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाया जा सकता है। कुलदीप का समर्पण और मेहनत आज के युवाओं के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज को ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़कर समर्थन देना चाहिए ताकि आगरा से और भी कुलदीप निकलें। कुलदीप की यह जीत नए मुक्केबाजों को प्रो बॉक्सिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

इन लोगों ने दी बधाई
कुलदीप की उपलब्धि पर पिता रामवीर तरकर, चन्द्र पाल सिंह जादौन,सोमेन्द्र जादौन, ललित रघुवंशी,युवराज परिहार, राकेश चौहान, राजीव चौहान, आनन्द कुमार,पीयूष शर्मा,नीरज शर्मा,होशियार सिंह जादौन, , दिनेश प्रताप सिंह पीली कोठी वाले और बॉक्सिंग कोच गौरव सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा...

स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Cricketer Deepti Sharma held a spiritual discussion with Sant Premanand Maharaj before heading to the T20 World Cup…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: St. Peter’s Team Emerges Champion in the Under-19 Category of the CIC Zonal Cricket Tournament, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में सीआईसी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 19...

error: Content is protected !!