Tuesday , 7 July 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Live News: IPL 2026 Fan Park to be organised at GIC, Agra on May 23-24…#agranews

255

आगरालीक्स…आगरा में लाइव दिखेगा आईपीएल का रोमांच. जीआईसी में 23—24 मई को सजेगा आईपीएल 2026 फैन पार्क….आगरा के क्रिकेट फैंस से लाइव होगी बातचीत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा IPL 2026 फैन पार्क का आयोजन इस वर्ष 23 एवं 24 मई को जीआईसी ग्राउंड, आगरा में किया जा रहा है। शुक्रवार को हॉलिडे इन में IPL फैन पार्क की जर्सी का भव्य अनावरण किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने बताया कि इस बार IPL फैन पार्क पहले से कहीं अधिक बड़ा, आकर्षक और मनोरंजक होने जा रहा है। बीसीसीआई के इरफान दादन ने कहा कि IPL फैन पार्क का उद्देश्य उन क्रिकेट प्रेमियों तक भी IPL का रोमांच पहुंचाना है, जो स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते। आगरा में होने वाला यह आयोजन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार अनुभव साबित होगा।

आगरा क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील जोशन ने कहा आगरा में चौथी बार इतने बड़े स्तर पर IPL फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। यहां आने वाले दर्शकों को लाइव मैच के साथ मनोरंजन और उत्साह का अनूठा अनुभव मिलेगा। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक पूरन डावर ने बताया कि फैन पार्क में क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन की कई गतिविधियां रखी गई हैं। हमारा प्रयास है कि हर आयु वर्ग का दर्शक यहां आकर IPL के उत्साह को करीब से महसूस कर सके।

50 शहरों में फैलेगा IPL का रोमांच
IPL 2026 फैन पार्क देश के 50 शहरों में आयोजित किया जाएगा, जहां क्रिकेट प्रशंसकों को स्टेडियम जैसा लाइव अनुभव मिलेगा। विशाल एलईडी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण, चीयरिंग जोन, फेस पेंटिंग, शाउट-आउट्स, क्रेज़ी स्टंट्स और मनोरंजन गतिविधियां इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेंगी। फैन पार्क में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि हर वर्ग का क्रिकेट प्रेमी इस उत्सव का हिस्सा बन सके। इसके अलावा संगीत, आधिकारिक मर्चेंडाइज, फूड स्टॉल्स, शीतल पेय और कई इंटरैक्टिव गेम्स दर्शकों के उत्साह को दोगुना करेंगे।

क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा अपने जुनून को दिखाने का मंच
फैन पार्क में आने वाले दर्शकों को अपनी पसंदीदा टीम, खिलाड़ी और क्रिकेट के प्रति अपने जुनून को खुलकर प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस वर्ष देशभर में 10 लाख से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे IPL फैन पार्क का माहौल और अधिक जीवंत होगा। इस मौके पर आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर और चंद्र मोहन सचदेवा, सुमित शर्मा, शिखा झींगरन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Harsh, Gaurav, Sumukh, and Artur won the highest number of medals at the swimming competition held at St. Peter’s College..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई तैराकी प्रतियोगिता. सुपर लीजेंड्स वर्ग...

स्पोर्ट्स

Agra News: 13-year-old Pranjal Hari Sharma from Agra won a bronze medal at the 25th International Open Karate Championship held in Malaysia…#agra

आगरालीक्स…आगरा के 13 साल के प्रांजल हरि शर्मा ने मलेशिया में हुई...

स्पोर्ट्स

Congratulation: India defeated Pakistan by 64 runs in the Women’s T20 World Cup. Deepti Sharma took five wickets

आगरालीक्स…बधाई हो, महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 64...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Students of Central Agra Public School won 4 gold medals in national competitions….#agranews

आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में...

error: Content is protected !!