आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर नींद की झपकी आने से एक्सीडेंट. सुबह चार बजे अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई. एक की मौत, चार घायल
आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिर नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है. रविवार सुबह चार आगरा से लखनऊ जा रही एक कार एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 36.300 पर हादसे का शिकार हो गई. चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराई. हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं.बताया जाता है कि हादसा इतना तेज था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. मृतक का नाम अजय कुमार बताया गया है. वहीं घयलों में संतोष, अभिषेक, अक्षत और मणि दुबे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाया गया.