आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में हुआ चयन
ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के छात्र ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कंपनी Tata Consultancy Services में सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। छात्र जतिन शर्मा (बी.टेक कंप्यूटर साइंस & इंजीनियरिंग ) का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। छात्र ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता प्राप्त की। कॉलेज की मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने चयनित छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी प्रकार संस्थान का नाम रोशन करेंगे।चयनित छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों एवं अभिभावक को दिया तथा बताया कि कॉलेज द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया।ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट हेड संदीप गुप्ता ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी प्रतिष्ठित कंपनियाँ संस्थान में चयन हेतु आएंगी।