Wednesday , 22 July 2026
Home एजुकेशन Agra Live News: Aspirants preparing for competitive examinations in Agra will receive free coaching…#agranews
एजुकेशन

Agra Live News: Aspirants preparing for competitive examinations in Agra will receive free coaching…#agranews

185

आगरालीक्स…आगरा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों मिलेगी निशुल्क कोचिंग. समाज कल्याण विभाग ने अतिथि व्याख्याताओं के चयन की प्रक्रिया की शुरू

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सर्विसेज, नीट, एनडीए, एसएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को जनपद आगरा में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जा रही है। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों के योग्य, अनुभवी एवं प्रोफेशनल विशेषज्ञों की सेवाएं अतिथि व्याख्याताओं के रूप में लिए जाने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में इच्छुक एवं पात्र विषय विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित अतिथि व्याख्याताओं को प्रति लेक्चर 90 मिनट की अवधि हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानदेय ₹2000 प्रति व्याख्यान प्रदान किया जाएगा। चयन जिला स्तरीय समिति की संस्तुति के आधार पर किया जाएगा तथा व्याख्याताओं का पैनल तैयार कर आवश्यकतानुसार सेवाएं ली जाएंगी।

अतिथि व्याख्याताओं के चयन हेतु निर्धारित पात्रताओं के अनुसार अभ्यर्थियों को संबंधित विषय एवं परीक्षा पाठ्यक्रम की समुचित जानकारी होना आवश्यक है। सिविल सेवा वर्ग हेतु विश्वविद्यालयों एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षक अथवा आईएएस (मुख्य परीक्षा), पीसीएस (साक्षात्कार) अथवा दो बार पीसीएस मुख्य परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। नीट एवं जेईई के विषय विशेषज्ञों के लिए संबंधित विषय में एमएससी (प्रथम श्रेणी) अथवा एमटेक, बीटेक, बीएससी, बीफार्मा, बीएएमएस, बीएचएमएस या समकक्ष डिग्रीधारी अभ्यर्थी पात्र होंगे। सामान्य हिन्दी एवं सामान्य अंग्रेजी विषय के लिए संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री तथा न्यूनतम तीन वर्ष का अध्यापन अनुभव आवश्यक है।

एक दिवसीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले शिक्षकों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य है तथा एसएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने का कम से कम दो वर्ष का अनुभव वांछनीय रखा गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं तकनीकी, रीजनिंग, भारतीय राजव्यवस्था, पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन, करेंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान, नीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय संबंध तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों के विशेषज्ञों की आवश्यकता है। वहीं नीट एवं जेईई के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा गणित विषय के विशेषज्ञ आवेदन कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग ने योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र में कार्यरत प्रशिक्षकों से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से युवाओं के भविष्य निर्माण में योगदान देने हेतु आवेदन करने का आह्वान किया है। यह पहल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

इच्छुक प्रवक्ता शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों सहित अपना (बायोडाटा) कार्यालय डॉ० बी० आर० अम्बेडकर आई०ए०एस०/पी०सी०एस० परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र खंदारी आगरा में दिनांक 06.06.2026 से दिनांक 20.06.2026 सांय 05.00 बजे तक ऑफलाईन प्रस्तुत कर सकते है। किसी भी जानकारी हेतु श्री सचिन कुमार, कोर्स को-ऑर्डिनेटर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, आगरा के मो0 8791140429 पर सम्पर्क कर जानकारी कर सकते है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

एजुकेशन

Agra News: University declared the exam results for B.Ed. second year and LLB third year…#agra

आगरालीक्स…आगरा में विवि ने घोषित किया बीएड द्वितीय वर्ष और एलएलबी तृतीय...

एजुकेशन

Agra News: The 92nd convocation of Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra, will be held on August 3…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर ​विवि का 92वां दीक्षांत समारोह इस बार...

एजुकेशन

Agra News: 7 new job-oriented courses launched at DBRA University, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ​विवि में शुरू हुए 7 नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम. 60—60 सीटें....

error: Content is protected !!