आगरालीक्स …Agra News: आगरा के होटल के कमरे का युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में तीन युवक भी हैं, एक युवक कपड़े उतार रहा है, पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
आगरा में होटल के कमरे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बेड पर बेसुध युवती आपत्तिजनक हालात में पड़ी हुई है, बेड के एक कोने में एक युवक बैठा हुआ है और एक युवक कपड़े उतार रहा है जबकि तीसरा युवक वीडियो बना रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर तीनों युवकों के बारे में पुलिस ने जानकारी ले ली है तीनों युवक मंटोला क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
होटल में युवती को लेकर पहुंचे थे युवक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया है उससे पूछताछ की गई, युवक ने पुलिस को बताया कि है कि यह मामला तीन दिन पुराना है, रात में सड़क पर उन्हें एक युवती सड़क पर मिली थी। युवती अपनी मर्जी से युवकों के साथ होटल में चली गई। युवती बेहोशी की हालत में थी इसके बाद भी होटल में आधी रात को कमरा दे दिया गया और पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। पीड़ित युवती की तरफ से शिकायत होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी सिटी का मीडिया से कहना है कि अभी तक की जांच में युवती कौन है उसका पता नहीं चल सका है। युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिलती है तो पुलिस अपनी तरफ से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।