Monday , 23 November 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Harsh, Gaurav, Sumukh, and Artur won the highest number of medals at the swimming competition held at St. Peter’s College..#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Harsh, Gaurav, Sumukh, and Artur won the highest number of medals at the swimming competition held at St. Peter’s College..#agranews

441

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज में हुई तैराकी प्रतियोगिता. सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष, लीजेंड्स वर्ग में गौरव व सुमुख और स्टार्स में आर्तुर सिसोदिया ने जीते सर्वाधिक पदक. सेंट पॉल्स हॉल ने जीता टीम वर्ग का खिताब

सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित पूर्व छात्रों की तैराकी प्रतियोगिता आज सेंट पीटर्स कॉलेज के तरणताल पर संपन्न हुई. सुपर लीजेंड्स वर्ग में हर्ष महाजन, लीजेंड्स में गौरव गोयल व सुमुख उपाध्याय और स्टार्स में आर्तुर सिसोदिया ने सर्वाधिक पदक जीते. टीम वर्ग का खिताब सेंट पॉल्स हाउस ने जीता.

ये बने विजेता
सुपर लीजेंड्स 50 मीटर फ्री स्टाइल में हर्ष महाजन प्रथम, गौरव खंडेलवाल द्वितीय और अंकुर अग्रवाल तृतीय रहे. इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में रामानंद चौहान ने प्रथम, हर्ष महाजन ने दूसरा और अंकुर अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में संदीप एडवर्ड ने पहला रामानंद चौहान ने दूसरा और अंजुल शर्मा ने तीसरा स्थान पाया.
लीजेंड्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में सुमुख उपाध्याय प्रथम, गौरव गोयल द्वितीय और क्षितिज सचदेवा तृतीय इसी वर्ग की 50 मीटर बैक स्ट्रोक प्रतियोगिता में गौरव गोयल ने प्रथम, नमन जग्गी ने दूसरा और सुमुख उपाध्याय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में कलीम अहमद ने पहला डॉ. शुभम जैन ने दूसरा और मोहित मदान ने तीसरा स्थान पाया. लीजेंड्स वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल भी आयोजित हुई इसमें सुमुख उपाध्याय ने प्रथम गौरव गोयल ने दूसरा और क्षितिज सचदेवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.
स्टार्स वर्ग 50 मीटर फ्री स्टाइल में आर्तुर सिसोदिया प्रथम, युवराज सिंह भदोरिया द्वितीय और निष्कर्ष दोनेरिया तृतीय 50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक में आर्तुर सिसोदिया ने पहला संभव महाजन ने दूसरा और निष्कर्ष दोनेरिया ने तीसरा स्थान पाया इसी वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में आर्तुर सिसोदिया ने पहला सार्थ महाजन ने दूसरा और युवराज सिंह भदोरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

रिले प्रतियोगिता में सेंट पॉल्स हाउस प्रथम, सेंट लॉरेंस दूसरे और सेंट पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे. पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक फ़ादर इग्नेशियस मिरांडा द्वारा किया गया जबकि प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल के उप प्रधानाचार्य फ़ादर लुईस और पूर्व छात्र भगवान दास करमचंदानी द्वारा किया गया. इस अवसर पर भारत महाजन, अनमोल कोहली, दीपक प्रह्लाद अग्रवाल, संजीव टंडन, मुनीश गुप्ता, अतुल जैन, संजय अग्रवाल, श्रीनाथ भाटिया, गौरव सिंघल, अमित गुप्ता, राजीव अग्रवाल सक्षम मित्तल, मुकेश आसवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे. निर्णायक की भूमिका कौशलेन्द्र सिंह, शरद उपाध्याय, निनांद मिल्टन और राहुल सिंह ने निभाई. संचालन डॉ. पराग गौतम ने किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra News: Agra’s St. Peter’s College celebrated its 180th Annual Sports Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने मनाया 180वां वार्षिक खेल दिवस. पूर्व...

स्पोर्ट्स

Agra News: Rudra from AHPS won gold at the West Zone Taekwondo Championship. Harshit secured bronze…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हुई वेस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल...

स्पोर्ट्स

Dhoni has retired from the IPL. He will now serve as a mentor for the Chennai Super Kings

आगरालीक्स...धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास. अ​ब खिलाड़ी के रूप में नजर...

स्पोर्ट्स

Congratulations! India won the Under-19 Asia Cup title after defeating Pakistan in a thrilling final

आगरालीक्स…बधाई हो, अंडर 19 एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को...

error: Content is protected !!