फिरोजाबादलीक्स…एक और सनसनीखेज मामला, नातिन ने अपने बॉयफ्रेंड से कराई दादा की हत्या. लव मैरिज में रोड़ा बनने पर चाकू से रेता गला, शव को जलाया…साजिश ऐसी रची कि पुलिस भी चौंक गई..
फिरोजाबाद में लव मैरिज में रोड़ा बन रहे एक नातिन ने अपने ही दादा की हत्या अपने बायफ्रेंड से करा दी. बायफ्रैंड ने चाकू से गला रेता और शव को जला दिया. नातिन ने हत्या को आत्महत्या दर्शाने के लिए सुसाइड नोट लिखकर पहले से रखा था जिसे पुलिस को दिखाकर गुमराह किया गया लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर कड़ी पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.घटना टूंडला को मोहम्मदाबाद गांव की है. 55 वर्षीय नरेंद्रपाल किसान थे. 10 दिन पहले उनका शव पशुओं के बाड़े में उनका शव जली हुई हालत में मिला था. उनके गले पर धारदार हथियार के निशान थे. मामला संदिग्ध लग रहा था और पुलिस जांच कर रही थी कि तभी घरवालों को एक सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा. इसमें जमीन बेटों के नाम करने और नातिन 20 साल की रश्मि की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी. सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस का नातिन रश्मि पर शक गहना दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नरेंद्र की हत्या की पुष्टि हुई थी. पुलिस ने जांच तेज की.

पुलिस ने नातिन और उसके प्रेमी को किया अरेस्ट
पुलिस ने जांच तेज की और नातिन रश्मि के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली. इसमें उसके प्रेम संबंध शिकोहाबाद के डायनी गांव में रहने वाले विपिन के साथ मिले. गांव वालेां और परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने भी रश्मि और विपिन के बीच अफेयर की बात कही. इसके बाद पुलिस ने विपिन को अरेस्ट कर लिया. कड़ी पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश कबूल कर ली. पुलिस ने इसके बाद रश्मि को भी अरेस्ट कर लिया.
आरोपी विपिन ने बताया कि वह चार से रश्मि के साथ प्रेम संबंध में था लेकिन दादा शादी के लिए तैयार नहीं थे. रश्मि की शादी कहीं ओर तय कर दी गई थी. 6 जुलाई को बारात आने वाली थी. इसी वजह से दोनों ने प्रेम विवाह में बाधा बन रहे दादा की हत्या की योजना बनाई. 18 जून को रश्मि घर से भागकर अपने प्रेमी विपिन के साथ सोनीपत गई थी और वहीं उन्होंने हत्या की साजिश रची और सुसाइड नोट भी लिख लिया था.
विपिन ने की हत्या
24 जून को दोनों वापस आए. इसी रात विपिन ने बाहर अकेला देखकर चाकू से नरेंद्र पाल पर हमला कर दिया और उनका गला रेत दिया. इससे उनकी मौत हो गई. हत्या के बाद शव पर कपड़े और बिस्तर डालकर आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद कर लिया है. वारदात के बाद रश्मि ने अपने प्रेमी को फोन पर घटना की जानकारी ली थी. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया है.