Thursday , 9 July 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Traders in Agra’s Motiganj vent anger over the vehicle tag system…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Traders in Agra’s Motiganj vent anger over the vehicle tag system…#agranews

52

आगरालीक्स…आगरा में मोतीगंज के व्यापारियों का वाहन टैग व्यवस्था पर फूटा गुस्सा. बोले—हर कोई नया एप या कोई नई व्यवस्था आ जाती है..व्यापार करें या इनमें उलझें…मंडी समिति सचिव को दिया ज्ञापन..

कृषि उत्पादन मंडी समिति (गल्ला मंडी), यमुनापार में गुरुवार को वाहन टैग व्यवस्था के विरोध में व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा। श्री मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने मंडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार और मंडी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद मंडी समिति के सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर वाहन टैग व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद मंगल ने कहा कि उत्तर प्रदेश का अधिकांश व्यापारी पारंपरिक तरीके से व्यापार करता है। बड़ी संख्या में व्यापारी अधिक शिक्षित नहीं हैं और कंप्यूटर तथा मोबाइल आधारित तकनीकी प्रक्रियाओं का उन्हें पर्याप्त ज्ञान नहीं है। इसके बावजूद विभाग समय-समय पर नई-नई ऐप आधारित व्यवस्थाएं लागू कर देता है। कुछ समय बाद उन्हें बदल दिया जाता है और फिर नई प्रक्रिया लागू कर दी जाती है। इससे व्यापारियों को बार-बार नई व्यवस्था सीखनी पड़ती है, जिससे उनका समय और धन दोनों बर्बाद होते हैं।

उन्होंने कहा कि हाल ही में लागू की गई वाहन टैग व्यवस्था व्यापारियों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। वाहन की ऑनलाइन टैगिंग, तकनीकी खामियां, सर्वर की दिक्कतें और जटिल प्रक्रिया के कारण माल की आवक और निकासी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। इसका सीधा असर किसानों, व्यापारियों, परिवहनकर्ताओं और ग्राहकों पर पड़ रहा है। समिति के मंत्री शैलेन्द्र अग्रवाल (शालू) ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यदि व्यापार को आसान बनाना है तो व्यवस्था भी सरल और व्यवहारिक होनी चाहिए। वर्तमान वाहन टैग व्यवस्था इसके बिल्कुल विपरीत है। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है तथा उनका मानसिक उत्पीड़न भी हो रहा है। व्यापारियों को बार-बार तकनीकी समस्याओं के कारण परेशान होना पड़ रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वाहन टैग व्यवस्था को तत्काल समाप्त किया जाए। यदि विभाग इसे लागू रखना चाहता है तो पहले व्यापारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए, व्यवस्था को सरल बनाया जाए और तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। व्यापारियों की सहमति के बिना किसी भी नई व्यवस्था को थोपना उचित नहीं है। व्यापारियों ने कहा कि यदि सरकार और मंडी प्रशासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो उत्तर प्रदेश के व्यापारी एकजुट होकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर व्यापार बंद कर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और संबंधित विभाग की होगी। प्रदर्शन के उपरांत व्यापारियों ने मंडी समिति के सचिव अजय प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर वाहन टैग व्यवस्था को तत्काल समाप्त करने तथा व्यापारियों को राहत देने की मांग की। इस अवसर पर मयंक मंगल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, राकेश खंडेलवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, नरेश चंद्र गोयल, नवीन गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, कपिल गर्ग, विशाल अग्रवाल, अखिल मंगल, पवन गोयल आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road suddenly caved in at Karmayogi, Kamla Nagar; route closed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क कब धंस जाए, कोई पता नहीं…कमला नगर कर्मयोगी में...

बिगलीक्स

Agra Cyber Crime Police raid on more than 100 places, 60 cyber criminals indulge in Rs. 50 fraud arrested…#agra

आगरालीक्स…आगरा पुलिस की 100 से अधिक स्थानों पर रेड, 60 साइबर ठग...

बिगलीक्स

Delhi Gate Agra: 2 Old tea and 1 other shop demolished by Nagar Nigam at Delhi Gate…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के दिल्ली गेट पर पुरानी चाय की दुकानें ध्वस्त....

बिगलीक्स

Agra News Live: 24 Model Prerna canteen open in Agra

आगरालीक्स..Agra News: आगरा में 24 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खुलेंगी, कैंटीन का संचालन...

error: Content is protected !!