Tuesday , 21 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra: Jaya Kishori Ji’s Bhagwat Katha in Agra from July 23 to 29….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra: Jaya Kishori Ji’s Bhagwat Katha in Agra from July 23 to 29….#agranews

101

आगरालीक्स…आगरा में जया​ किशोरी जी श्रीमद्भागवत कथा कहने आ रही हैं. 23 जुलाई से 29 जुलाई तक चलेगी कथा. 22 जुलाई को 1000 महिलाएं निकालेंगी भव्य कलश यात्रा

श्रीहरि के दशावतारों की संगीतमय कथाओं का सात दिन का उत्सव श्रीमद्भागवत कथा। जहां भक्त भक्ति में डूबकर श्रीमद्भागवत कथा की अमृतमयी गंगा में डुबकी लगाएंगे। 23 से 29 जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रीश्याम परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित राजदेवम में किया जा रहा है। जिसमें कथावाचक जया किशोरी अपनी ओजस्वी वाणी से भक्तों को संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का पान करवाएंगी। 22 जुलाई को भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा।

इसकी जानकारी रविवार को होटल पीएल पैलेस में आयोजकों ने दी। बताया कि 22 जुलाई को विजय नगर स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर से 1000 श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर बैंड-बाजों और भक्ति गीतों के साथ शामिल होंगी। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरपूर यह यात्रा क्षेत्र में भक्ति का वातावरण निर्मित करेगी। जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया जाएगा। कलश यात्रा जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पर विश्राम लेगी। कलश यात्रा में श्रीगणे व अन्य झांकियों के साथ श्याम बाबा का डोला भी होगा, जिसे श्रंगारित करने के लिए अलवर से विशेष रूप से सीताराम जी बाबा आ रहे हैं। 23 जुलाई से 29 जुलाई तक राजदेवम परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी अपने मुखारबिन्द से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी। उनकी कथा शैली और भक्ति भाव से श्रोता आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Gaanja worth ₹35 lakh was being transported via Agra; two smugglers were caught during a check…#agranews

आगरालीक्स…आगरा होकर सप्लाई को जा रहा था 35 लाख का गांजा. चेकिंग...

टॉप न्यूज़

New Southern Bypass, Agra: Driver’s body found hanging near the window of a Canter truck…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कैंटर की खिड़की के पास फंदे से लटकी मिली चालक...

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra from July 20 to 22…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बादल छाए और बिना बरसे चले गए. अब 20...

टॉप न्यूज़

Agra News: Two poets from Agra shone on Doordarshan Uttar Pradesh’s popular show ‘Once More Season-4’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के दो रचनाकार चमके दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित शो ‘वंस...

error: Content is protected !!