आगरालीक्स…आगरा में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया ने आयोजित की कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा. 15 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर पास की परीक्षा
वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया की इकाई आगरा के तत्वाधान में द कराटे जोन, बाह पर कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कराटे के 15 खिलाड़ियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण की। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों में सात्विक चौधरी, अर्पिता राजपूत, तपिश ने येलो बेल्ट परीक्षा उत्तीण की तो वहीं सात्विक गुप्ता ने ऑरेंज बेल्ट. इसके अलावा निष्ठा, अश्विन ने ब्लू बेल्ट, सुमित, देवाशीष, परी, सिद्धार्थ, सिम्मी ने ग्रीन बेल्ट और अक्षत कुशवाह ने पर्पल बेल्ट प्रथम तथा अथर्व प्रताप सिंह ने ब्राउन बेल्ट द्वितीय ने बैल्ट की परीक्षा पास की.
बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान पुष्पेंद्र यादव द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. परीक्षा नियंत्रक सेंसई आकाश शुक्ला रहे. इस अवसर पर अकादमी के निदेशक सेंसई ऋषि त्रिपाठी इत्यादि ने अपनी अहम भूमिका निभाई.