Friday , 6 November 2026
Home आगरा Agra News: Dhanteras and Deepotsav were celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School in Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Dhanteras and Deepotsav were celebrated at Bachpan and Academic Heights Public School in Agra…#agranews

29

आगरालीक्स…आगरा के बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में रंगोली निर्माण और दीया सजावट के साथ मनाया गया धनतेरस और दीपोत्सव…

धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर शुक्रवार को बचपन एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए रंगोली निर्माण एवं दीया सजावट गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और दीपावली के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बड़े बच्चों ने विभिन्न रंगों के माध्यम से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दीया सजावट गतिविधि में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं कलात्मक कौशल का परिचय देते हुए सुंदर और आकर्षक दीये तैयार किए। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया तथा अपनी कला के माध्यम से दीपावली के उत्सव को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गर्ग एवं श्रीमती गुंजन गर्ग ने सभी विद्यार्थियों को दीपावली के पावन पर्व का महत्व बताते हुए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियाँ मनाने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित और प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन को सफल बनाने में दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर), परनिता निगम (काउंसलर) तथा सभी कक्षा अध्यापिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: SN Medical College, Agra, added 22 new PG seats, bringing the total to 243…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पीजी की 22 नई सीटें बढ़ीं....

आगरा

Married woman dies in Agra on Dhanteras; father alleges she was harassed for dowry

आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर विवाहिता की मौत. पिता ने कहा दहेज के...

आगरा

Agra News: Firework stalls have been set up in Agra. ‘Green’ firecrackers will be available at 128 of these stalls…#agranews

आगरालीक्स …आगरा में आतिशबाजी की दुकानें लगीं. 128 दुकानों पर मिलेंगे हरित...

आगरा

‘Yam Deepdan’ will take place tomorrow, Saturday, on Chhoti Diwali. Find out the best time for lighting the lamp and performing the worship

आगरालीक्स…छोटी दीपावली, नरक चतुर्दशी, रूप चौदस पर यम दीपदान कल शनिवार को....

error: Content is protected !!