आगरालीक्स…आगरा में मकान के अंदर मिले 100 किलो अवैध पटाखे. एक लाख रुपये इनकी कीमत. बिना लाइसेंस के किया जा रहा था भंडारण…पुलिस ने की कार्रवाई
आगरा की थाना सदर पुलिस ने एक मकान के अंदर से 100 किलो अवैध आतिशबाजी बरामद की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आतिशबाजी को जब्त कर लिया है. बरामद आतिशबाजी की कीमत एक लाख रुपये है. पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही हे.
पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि देवरी रोड स्थित नगला भवानी सिंह में एक मकान के अंदर आतिशबाजी इकट्ठी की जा रही है. पुलिस ने आवासीय इलाके में जाकर छापा मारा तो मकान के अंदर से 100 किलो अवैध पटाखें मिले जिनकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है. यहां बिना लाइसेंस मकान में पटाखों का भंडारण किया जा रहा था. यह विस्फोटक पदार्थ सचिन कुमार के पास से बरामद हुआ है. त्योहारों को लेकर पुलिस अब इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है.