Friday , 27 November 2026
Home बिजनेस You can now schedule a WhatsApp message for 14 days in the future
बिजनेस

You can now schedule a WhatsApp message for 14 days in the future

7

आगरालीक्स…व्हाट्सएप पर 14 दिन बाद का मैसेज आज ही शेड्यूल कर सकेंगे. सेंड बटन से ही सेट होगा शेड्यूल मैसेज. टेक्स्ट, फोटो और वीडियो सभी कुछ भेज सकेंगे…

अगर आप भी 14 दिन बाद के अंतराल के मैसेज को अभी से सेव करके उसी दिन भेजना चाहते हैं तो इसमें व्हाट्सएप आपकी मदद के लिए तैयार है. व्हाट्सएप में मैसेज शेड्यूल करने का फीचर रोलआउट हो गया है. अब यूजर अपना मैसेज लिखकर पहले से तय कर सकेंगे कि वह किस दिन और किस समय भेजा जाए. यह सुविधा प्राइवेट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगी. इसकी मदद से 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक आगे की तारीख के लिए कोई भी मैसेज शेड्यूल किया जा सकेगा. यह फीचर मैसेज में टेक्स्ट, फोटो या वीडियो के लिए काम करेगा

नए फीचर में ये होगी सुविधा
14 दिन पहले तक मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे
पर्सनल और ग्रुप चैट दोनेां में यह सुविधा मिलेगी
टेक्स्ट, फोटो ओर वीडियो भेजने का समय तय कर सकेंगे
मैसेज तय समय पर अपने आप भेजा जाएगा
फोन बंद होने या बैटरी खत्म होने पर भी मैसेज पहुंच जाएगा
भेजने से पहले शेड्यूल मैसेज को डिलीट कर सकेंगे
यह सुविधा एंड टू एंट एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेगी

क्या होगा फायदा
रात में ही सुबह भेजे जाने वाला मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे
जन्मदिन और सालगिरह की बधाई तय समय पर भेज सकेंगे
मीटिंग, अप्वाइंटमेंट और जरूरी काम के रिमाइंडर भेज सकेंगे
आफिस और बिजनेस ग्रुप में जरूरी अपडेट पहले से तैयार कर सकेंगे
अलग अलग टाइम जोन में रहने वाले लोगों को सही समय पर मैसेज भेज सकेंगे
रिसीवर को मैसेज सामान्य व्हाट्सएप मैसेज की तरह ही दिखाई देगा, उसे यह नहीं पता चल पाएगा कि मैसेज पहले से शेड्यूल किया गया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिजनेस

Agra News: Gold and silver prices have risen again over the last two days. Check the new rates…#agranews

आगरालीक्स…दो दिन से सोना चांदी के दामों में फिर से बढ़ोतरी. जानिए...

बिजनेस

Agra News: CNG and PNG have also become costlier in Agra. Check out the new rates….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सीएसजी के साथ पीएनजी भी हुई महंगी. महंगाई का बोझ....

बिजनेस

Gold and silver become cheaper during the wedding season…#agranews

आगरालीक्स…सहालग में सस्ता हुआ सोना—चांदी. आज 6 हजार रुपये कम होकर 1.23...

बिजनेस

Agra News: Mustard oil prices are staggering—reaching ₹225 to ₹230 per litre…#agranews

आगरालीक्स…सरसों के तेल की कीमतें उड़ा रही होश. 225 से 230 रुपये...

error: Content is protected !!