आगरालीक्स…आगरा में आंधी और बारिश से 1 की मौत 4 बच्चे घायल हो गए हैं। इन्हें भर्ती किया गया है इस बार एत्मादपुर क्षेत्र में ज्यादा नुकसान हुआ है।
आगरा में बुधवार शाम 5 बजे से मौसम का मिजाज बदल गया, धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओले पड़े। इससे एतमादपुर में दो की मौत हो गई, खंदौली के नगला अर्जुन में 4 घायल हैं। वहींसुरेरा गांव में छत गिरने से 55 वर्षीय महिला खिलौनी देवी की जान गई। उनकी मौत आंधी में हुई, इसे लेकर प्रशासन की टीम जांच कर रही है। वहीं, गांव नगला नथौली में कच्चा मकान गिरने से युवक राम रतन की मौत हो गई। खंदौली में दीवार गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए। इन हादसों के अलावा कई जगह पेड़, दीवार और खंभे गिरने की सूचनाएं हैं।
68 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आई आंधी
आगरा में तूफान के अलर्ट के बीच बुधवार शाम 68 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी आई, धूल भरी आंधी और तूफान की दहशत से लोग डर गए। कुछ देर बाद ही बारिश होने लगी। खंदौली में ओले भी गिरे। इससे मौसम का मिजाज बदल गया। इससे पहले आगरा में 11 अप्रैल को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तूफान आया था और दो मई को आए तूफान की स्पीड 132 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
70 से अधिक हो चुकी हैं मौत
इससे पहले दो बार आए तूफान से खेरागढ, बाह, शमसाबाद, फतेहपुर सीकरी में ज्यादा नुकसान हुआ है। इस बार आंधी से एत्मादपुर में एक मौत सहित नुकसान हुआ है। अभी तक 70 से अधिक लोगों की आगरा में मौत हो चुकी है और करोडों का नुकसान हुआ है। तूफान और आंधी में 200 के करीब लोग घायल हुए हैं, सैकडों पेड टूट गए और बडी संख्या में पशु पक्षी की मौत हुई है। तूफान का सबसे ज्यादा असर देहात में दिखाई दिया है, शहरी क्षेत्र में नुकसान कम है। इससे लोग दहशत में है, आगरा में आठ मई को तूफान की दहशत के बाद स्कूल बंद कर दिए गए थे।
