आगरालीक्स.. आगरा में बाह की सडकें खराब हैं, इसके लिए भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह के प्रयास से 19 करोड का प्रोजेक्ट पास हुआ है, सडक बनाने के लिए पहली किश्त में तीन करोड मिल गए हैं। वहीं, तूफान से हुई तबाही के बाद बाह क्षेत्र में 24 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी गई है।
बुधवार को भदावर हाउस, आगरा में प्रेसवार्ता में बाह विधानसभा से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने तूफान से जिले में हुई मौत और नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बाह क्षेत्र में चार लोगों की मौत हुई है, बडी संख्या में झोपडी गिर गईं। इन लोगों के पास चूल्हा जलाने का भी बंदोबस्त नहीं था, सीएम योगी आदित्यनाथ के नेत्रत्व में बाह विधानसभा क्षेत्र में तूफान पीडितों को 24 लाख की आर्थिक मदद दी गई है। इन्हें आगे भी हर संभव मदद दी जाएगी। इस दुख की घडी में हम सभी साथ खडे हैं। उन्होंने तूफान के बाद के द्रश्य को भी बयां किया, कहा कि तीन मई को जब वे तूफान पीडितों से मिली, उन्हें देखा तो बहुत दुख हुआ। उसी दिन से सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद के चेक वितरित करना शुरू कर दिया। जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए गए कि नुकसान का सही आकलन किया जाए।
रोड के लिए 19 करोड
बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह ने बताया कि बाह क्षेत्र की सडकें खराब हैं। इसके लिए लोक निर्माण मंत्री को पत्र भेजा गया था। उन्होंने तासौड से पिनाहट तक रोड के चौडीकरण के लिए 19 करोड का प्रस्ताव स्वीक्रत किया है। इसमें से तीन करोड की पहली किश्त आ गई है। इसी तरह से अन्य सडकों को भी बनवाया जाएगा।