Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Hot Damar put on dog during road construction in Agra, Died, Photo viral
टॉप न्यूज़

Hot Damar put on dog during road construction in Agra, Died, Photo viral

178

आगरालीक्स… शर्मनाक, आगरा में सडक बनाते समय किनारे सो रहे कुत्ते पर गर्म डामर डाल दी, डामर में कुत्ते का पैरों से नीचे का हिस्सा दब गया और तडत तडप कर मौत हो गई। कुत्ते के शव को बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना के फोटो वायरल हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, इस फोटो में कुत्ते का पैरों से नीचे का हिस्सा डामर में दबा ​हुआ है, यह डामर रोड बनाने के लिए डाली गई है। बताया जा रहा है कि आगरा के पफूल सैयद चौराहे, थाना सदर के एक हिस्से में रोड बनाया जा रहा था, पी​डब्ल्यूडी के ठेके पर एक निजी कंपनी यह रोड बना रही है।
खोलती हुई डामर डालने से तडप तडप कर मौत
स्थानीय लोगों का कहना है ​कि सोमवार रात निजी कंपनी के कर्मचारियों ने रोड बनाने के लिए गर्म डामर तैयार की और रोड पर डालने लगे। रोड के किनारे एक कुत्ता सो रहा था, गर्म डामर कुत्ते पर पडी तो वह तडपने लगा। उस डामर से रोड रोलर भी घुमा दिया गया, इससे कुत्ते के पैर से नीचे का हिस्सा डामर में दब गया। कुत्ते ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वह निकल नहीं सका और कुछ ही देर में कुत्ते की मौत हो गई।
डामर में दबा छोड गए शव
कंपनी के कर्मचारियों ने कुत्ते की मौत के बाद शव को बाहर नहीं निकाला, शव के नीचे के हिस्से को डामर में ही दबा छोड गए। इसे देखने वाले लोग भी हतप्रभ हैं।
कुत्ते का शव निकालने के बाद मुकदमा दर्ज
इस मामले को लेकर स्थानीय संगठनों ने प्रदर्शन किया था, इसकी शिकायत पीएफए चेयरमैन मेनिका गांधी से भी की गई, स्थानीय पीएफए के अधिकारी भी आ गए। जेसीबी मंगाकर कुत्ते का शव डामर से बाहर निकाला गया। थाना सदर इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में गोविंद पाराशर की तहरीर पर आरपी इंस्ट्रक्टर कंपनी के कर्मचारियों पर धारा 428, 429 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

tahreer 2

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!