आगरालीक्स.. आगरा में मूवी लवर्स के लिए गुड न्यूज है, आज से एक और मल्टीप्लेक्स शुरू हो गया है। कॉसमास मॉल, संजय प्लेस में गोल्ड सिनेमा मल्टीप्लेक्स शुरू किया गया है, पहले दिन रेस थ्री मूवी गोल्ड सिनेमा में रिलीज होगी।
आगरा में तीन मल्टीप्लेक्स हैं, इसमें से दो मल्टीप्लेक्स फतेहाबाद रोड पर हैं, एक मल्टीप्लेक्स भगवान टॉकीज के पास है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मूवी लवर्स नई मूवी देखने के लिए परेशान रहते हैं। मूवी अच्छी होने पर टिकट नहीं मिलती है, ऐसे में उन्हें मल्टीप्लेक्स की जगह हॉल में मूवी देखनी पड रही है।
शहर के बीचों बीच मल्टीप्लेस
ऐसे में शहर के बीचों बीच संजय प्लेस स्थित कॉसमास मॉल में गोल्ड सिनेमा मल्टीप्लेक्स खोला गया है। शुक्रवार को पहले दिन रेस थ्री मूवी रिलीज हो रही है। निदेशक भरत बंसल का मीडिया से कहना है कि यह लेजर प्रोजेक्सन डॉल्बी 7 .1 साउंड वाला प्रदेश का पहला फोर स्क्रीन मल्टीप्लेक्स है।