आगरालीक्स ..आगरा पुलिस को राहगीर ने एक कार की नंबर प्लेट का फोटो खींचकर टवीट किया, नंबर प्लेट पर 1515 नंबर isis स्टाइल में लिखा हुआ था, एक घंटे में आगरा पुलिस ने कार स्वामी के नाम से चालान जारी कर दिया। इस पर एसएसपी ने यातायात पुलिस कर्मियों को तुरित कार्रवाई के लिए बधाई देते हुए यातायात के नियमों का पालन करने के लिए कहा है।
आगरा में एसएसपी अमित पाठक के नेत्रत्व में यातायात के नियमों का पालन करने पर सख्ती चल रही है। ऐसे में शुक्रवार को दीपक जैन ने आगरा पुलिस को टवीट किया। इस टवीट में उन्होंने लिखा कि क्या इस प्रकार से गाडी पर नंबर लिखना उचित है और तो और यह महाशय अपने नंबर पर 1515 को isis जैसा दिखा रहे हैं, जो कि एक आतंकवादी संगठन है, आरटीओ और यातायात नियमों के भी विरुदघ है
एक घंटे बाद ही चालान
इस टवीट के बाद आगरा की यातायात पुलिस सक्रिय हो गई, एक घंटे बाद ही कार का दोषपूर्ण नंबर प्लेट लिखे होने पर चालान कर दिया। यह गाडी कविता राजवानी निवासी सेक्टर नौ सिकंदरा के नाम से पंजीक्रत है।
एसएसपी ने प्रोत्साहित किया
यातायात पुलिस के क्विक एक्शन को एसएसपी अमित पाठक ने प्रोत्साहित किया, उन्होंने टिवीट कर कहा कि इतनी जल्दी एक्शन लेने के लिए टीएसआई राएन उत्तम और एसआई अमित सिंह और उनकी टीम को बधाई। यातायात नियमों का पालन कराना आगरा पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
