आगरालीक्स.. आगरा में सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे हैं, आज और कल सिपाही भर्ती के लिए दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। आगरा में 74 परीक्षा केंद्रों पर 1 65 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, दूसरी पाली में तीन पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए रविवार रात से ही अभ्यर्थी आगरा पहुंच गए। सोमवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड लगी रही।
सुरक्षा के इंतजाम, सख्त चेकिंग
पुलिस सिपाही परीक्षा में गडबडी और नकल की रोकथाम के लिए सख्ती की गई है, कडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सख्त चेकिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल उपकरणों पर विशेष नजर रहेगी।
परीक्षा छूटने के बाद जाम
सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक रहेगी, ऐसे में परीक्षा छूटने के बाद रोड पर जाम लग सकता है, इसे लेकर भी पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
1 बिना फोटो वाले प्रवेश-पत्र पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसलिए फोटो लगा प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में जाएं।
2- पहचान पत्र के रूप में ई आधार कार्ड मान्य नहीं है।
3- परीक्षा केंद्र में न ले जाएं ये सामग्री- फूल लगे कपड़े या बड़े बटन के कोट जैसे कपड़े न पहनकर जाएं। अपने साथ परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इयरफोन आदि प्रकार की डिजिटल डिवाइस के साथ प्रवेश करना वर्जित है। अभ्यर्थियों को हाई हील की सैंडल या जूतों के साथ परीक्षा केंद्र में नहीं बैठने दिया जाएगा।
4- पानी की बोतल और खाने योग्य कोई भी वस्तु परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दी जाएगी।
5- अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले रंग के बाल प्वाइंट पेन का निर्देश है। पेंसिल, जेल पेन स्याही या स्केच पेन का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। ऐसे में आपको सिर्फ काला या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन ही ले जाना है।
6- परीक्षा पूरी होने के बाद सभी प्रश्नों के सीरीज की उत्तर कुंजी uppbpb.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद एक आपत्ति पोर्टल भी शुरू किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।