आगरालीक्स.. आगरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बजट क्लास होटल उत्कर्ष विलास में ठहरेंगे, वे पांच जुलाई को लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही सूरसदन में प्रबुदृध्जन सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए भाजपा के पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है, चुनावी रणनीति और पार्टी के पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जुलाई में उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इसी के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पांच जुलाई को आगरा आएंगे, वे ठहरने के लिए बजट क्लास होटल उत्कर्ष विलास में इंतजाम किया गया है। वे यहां ब्रज, पश्चिम और कानपुर के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे।
टिकट को लेकर भी होगी चर्चा
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के नेताओं से जमीनी हकीकत जाननेंगे, पार्टी से चुने गए सांसदों को लेकर जनता की प्रतिक्रिया और आगामी चुनाव में पुराने चेहरे या नए चेहरे उतारने पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही हर क्षेत्र के लिए अलग अलग चुनावी मुदृदे तैयार किए जाएंगे, जिससे चुनाव प्रचार के दौरान जनता के बीच में पहुंचा जा सके।
ये है प्रस्तावित कार्यक्रम
सुबह 11 बजे से ब्रज, पश्चिम और कानपुर प्रांत के लोकसभा विस्तारक की बैठक
दूसरी बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक होगी
तीसरी बैठक 10 चुनिंदा नेताओं के साथ बैठक करेंगे
सूरसदन में होगा प्रबुदृध्जन सम्मेलन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह प्रबुदृध् जन सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे, यह सूरसदन में होगा। इसमें डॉक्टर, चार्टेड एकाउंटेंट, साहित्यकार, एडवोकेट सहित अन्य प्रबुदृधजन शामिल होंगे।
कान्सेप्ट फोटो