आगरालीक्स.. आगरा में केंद्र से लेकर प्रदेश और नगर निगम में भी भाजपा की सरकार है, इसके बाद भी भाजपा सरकार के पार्षद को निगम में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करना पडा, कपडे उतारे तो बनियान का छेद भी दिखाई देने लगा।
नगर निगम में पार्षदों के लिए अलग से कक्ष है, इस कक्ष में एसी लगाने की मांग भाजपा सहित अन्य पार्षदों ने की थी लेकिन अधिकारियों ने उनकी बात को अनसुना कर दी। इससे आक्रोशित भाजपा पार्षद दल के सचेतक प्रकाश केशवानी उर्फ शेरा भाई मुख्य अभियंता विद्युत संजय कटियार के ऑफिस के बाहर अर्धनग्न होकर धरने पर बैठ गए। पार्षद प्रकाश केशवानी को शर्ट उतारकर बैठा देखकर अन्य पार्षद भी एकत्रित हो गए।
पार्षद प्रकाश केशवानी का कहना था कि अधिकारी उन्हें आम व्यक्ति समझ रहे हैं अधिकारियों के चैंबर में एसी लगा है और पार्षद गर्मी में पसीना पसीना हो रहे हैं।