आगरालीक्स.. आगरा में मोबाइल शॉप में घुसे चोरों द्वारा मोबाइल और लैपटॉप चोरी करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी का है, इसमें दो युवक मोबाइल शॉप से चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रुनकता हाईवे स्थित नंदनी मोबाइल शॉप में रविवार की रात दो चोर करीब दो घंटे तक चोरी करते रहे। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है 12 बजे मोबाइल शॉप पर चोर पहुंचे, करीब एक घंटे तक दोनों चोर मोबाइल शॉप का शटर और ताले तोड़ने में लगे रहे। मोबाइल शॉप का ताला तोडने के बाद दोनों चोर अंदर चले गए।
10 लाख के स्मार्ट फोन और लैपटॉप चोरी
मोबाइल शॉप के अंदर चोर करीब एक घंटे तक रहे और स्मार्ट फोन व लैपटॉप चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में चोर एक एक स्मार्टफोन को चेक कर अपने बैग में रखते दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने मोबाइल शॉप का पूरा माल सापफ कर दिया और करीब 10 लाख के स्मार्ट फोन चोरी कर ले गए।
फोन पर करते रहे बात
सीसीटीवी फुटेज में मोबाइल शॉप में घुसे दोनों चोर किसी तीसरे व्यक्ति से फोन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं, इससे आशंका है कि उनके साथ मोबाइल शॉप की जानकारी देने वाला तीसरा चोर भी था, उसे मोबाइल शॉप संचालक जानता होगा, इसलिए वह सामने नहीं आया। मोबाइल शॉप पर चोरी करते हुए दोनों चोरों के चेहरे भी दिखाइ दे रहे हैं। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।