Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Video: Ex Pm Atal Bihari Vajpayee death bone immersion in Bateshwar Agra on 24 August
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video: Ex Pm Atal Bihari Vajpayee death bone immersion in Bateshwar Agra on 24 August

110

आगरा के बटेश्वर में विसर्जित की जाएंगी अटल जी की अस्थियां, भदावर किले में बनेगा म्यूजियम
आगरालीक्स. आगरा में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां बटेश्वर में विसर्जित की जाएंगी, सीएम योगी आदित्यनाथ भी आएंगे, यहां अटल जी की जिंदगी को दर्शाता म्यूजियम बनाया जाएगा। अटल स्मारक भी बनाई जाएगी, इसके लिए बटेश्वर में तैयारी शुरू हो गई है।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पैत्रक निवास बटेश्वर, आगरा है, उनका जन्म ग्वालियर में हुआ था। उनकी 16 अगस्त को एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, 17 अगस्त को हरिद्वार में अस्थियों का विसर्जन किया गया, इसके साथ ही जिस स्थान से अटल जी जुडे रहे, वहां भी अस्थियों का विसर्जन होना है।
24 अगस्त को होगा विसर्जन, सीएम योगी होंगे शामिल


अटल जी की अस्थियां 24 अगस्त को बटेश्वर में आएंगी, वहां उनकी अस्थियों का विसर्जन होगा। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सोमवार को बाह विधायक पक्षालिका सिंह, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने डीएम एनजी रवि कुमार और एसएसपी अमित पाठक के साथ बटेश्वर का दौरा किया। यहां अस्थियों के विसर्जन के साथ ही किले में म्यूजियम बनाने और अटल जी की स्मारक बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसकी घोषणा 24 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। बटेश्वर में अटल जी के पुश्तैनी मकान की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बटेश्वर को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, इसके लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से बटेश्वर को जोडा गया है, यह यमुना एक्सप्रेस वे से भी जुड जाएगा।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं आगरा में भी होगी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तेरहवीं आगरा में भी होगी, 29 अगस्त को अटल जी को अपना पिता मानने वाले उनके बेटे विधि विधान से उनकी तेरहवीं करेंंगे। ब्राहृमण भोज कराया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अगस्त को बटेश्वर आ सकते हैं, वहां पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन होना है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त को शाम पांच बजे हुआ था, इस
तरह तेरह दिन 29 अगस्त को हो रहे हैं। उना उनका अंतिम संस्कार 17 अगस्त को हुआ था, इससे तेरह दिन 30 अगस्त को होंगे। रविवार को अस्थि विर्सजन हरिद्वार में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परिवार के सदस्यों के अनुसार उनके यहां ये रीत है कि दाह संस्कार के दिन से ही 13 दिन जोड़े जाते हैं। इसलिए दिल्ली स्थित आवास पर 27 को शुद्धता और 30 अगस्त को तेरहवीं होगी। तेरहवी में सिर्फ पारिवारिक लोग ही शामिल होंगे।
29 अगस्त को आगरा में तेरहवीं
वहीं, आगरा से भाजपा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को अपने पिता तुल्य मानते हैं, वे मुंडल कराकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। वे आगरा में 29 अगस्त को तेरहवीं करेंगे, ब्राहृमण भोज कराया जाएगा।
वीडियो के लिए क्लिक करें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

बिगलीक्स

Obituaries of Agra on 22nd April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman stop marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स..Agra News: . आगरा में रिलेशनशिप में रह रही युवती के हंगामा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Weather forecast for 22nd April 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, जानें आज...

error: Content is protected !!