आगरालीक्स.. आगरा के बडे शोरूम पर आयकर विभाग की टीम सर्वे कर रही है, एमजी रोड स्थित कपडों के बडे शोरूम मान्यवर मोहे पर मंगलवार को आयकर विभाग की टीम पहुची, शोरूम में कर्मचारियों को जाने से रोक दिया गया। शोरूम का शटर बंद कर टीम दस्तावेज खंगाले में लगी रही।
मान्यवर मोहे कोलकाता की कपडों की बडी फर्म है, इसके देश भर में 170 से अधिक शोरूम है। मान्यवर मोहे पर आयकर सर्वे किया जा रहा है, ऐसे में मंगलवार को स्थानीय आयकर विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर टीम एमजी रोड स्थित मान्वयर मोहे शोरूम पर पहुंच गई। सुबह शोरूम पर कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें वापस कर दिया गया। टीम सर्वे कर रही है।
11 अक्टूबर को किया गया सर्वे
11 अक्टूबर 2018 को आगरा में आयकर विभाग की टीम ने एक मेडिकल कॉलेज और एक कान्वेंट स्कूल का सर्वे किया, टीम को बडी संख्या में दस्तावेज मिले हैं, इनकी जांच की जा रही है।
बुधवार को आयकर अधिकारी छूट विजय सिंह के साथ गाजियाबाद से आई टीम ने डॉ हरिराम भदौरिया के एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, सिकंदरपुर पर सर्वे किया, विभाग के अनुसार नोटिस के बाद भी ब्योरा नहीं दिया। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से रिटर्न नहीं भरा गया, टीम ने यहां से छात्रों की फीस सहित निवेश के दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके बाद टीम ने विजया इंटरनेशनल का संचालना ब्रजेश चौधरी द्वारा किया जा रहा है। स्कूल में मानकों के तहत रिकॉर्ड नहीं मिला। दोपहर दो बजे शुरू हुई कार्रवाई रात नौ बजे तक चली।
20 जुलाई 2018 को हुई कार्रवाई
20 जुलाई 2018 को आगरा में आयकर विभाग की कार्रवाई 40 घंटे से लगातार चल रही है, टीम की कार्रवाई के दौरान कारोबारियों की तबीयत बिगडने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। करोडों रुपये के काले धन के दस्तावेज मिलने के साथ ही विभाग को बडी जानकारी मिली हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे से प्रधान आयकर निदेशक जांच अमरेंद्र कुमार के निर्देशन में और संयुक्त निदेशक जांच तरुण कुशवाह की निगरानी में आगरा में बुलियन कारोबारी सुशील चौहान, अजय अवागढ़ और मथुरा के नीरज अग्रवाल (आरएस बुलियन) की फर्मों सहित 31 ठिकानों पर सर्च की कार्रवाई शुरू की, यह 40 घंटे बाद शुक्रवार रात तक जारी रही, इसमें 300 से ज्यादा आयकर अधिकारी दस्तावेज खंगाले, आगरा में चौबे जी का फाटक, मोती कटरा स्थित आवास मथुरा में आरएस बुलियन के प्रतिष्ठान, इन फर्मों के मुंबई और दिल्ली के प्रतिष्ठानों पर सर्च और सर्वे की गई।